Uncategorized

जय माता दी

या देवी सर्वभूतेषु.. शक्तिरूपेण संस्थिता:नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम:
सभी आत्मीय जनों को..नवरात्र पर्व की अनंत शुभकामनाएं…
माता रानी आपकी झोली खुशियों से भर दे..
               जय माता दी..🙏🙏

Uncategorized

हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।🙏

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

http://www.rammishra.home.blog
https://t.co/nDhtKTq5WX
Uncategorized

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।

जीवेत शरदः शतम्

नए भारत के स्वप्न दृष्टा, जन-जन के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
💐💐💐💐

Uncategorized

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिन्दी दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

हिन्दी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।

हिन्दी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है। भाषा किसी भी राष्ट्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक होती है।

Uncategorized

Happy Birthday Sir!

विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन @RSSorg के सरसंघचालक
सदैव राष्ट्रहित के लिए समर्पित आदरणीय #मोहनरावमधुकररावभागवत जी को जन्मदिन की हर्दिक शुभकामनाएं,

ईश्वर आपको आरोग्य एवं शतायु प्रदान करें ताकि आप इसी तरह राष्ट्र नव-निर्माण में योगदान देते हुए हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें,

Uncategorized

तुम्हें तो कृष्ण बनकर द्रोपदी का मान रखना था

नही अपमान करना था तुम्हें सम्मान रखना था
संस्कृति की मुखरता का कोई प्रतिमान रखना था
नहीं जँचती तुम्हारे क़द पे ये बातें ज़रा सुन लो
तुम्हें तो कृष्ण बनकर द्रोपदी का मान रखना था

Uncategorized

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तोआज से ही चलना होगा

जो वक़्त हैं आज साथ में
वो हाथ में कल ना होगा
पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

चमकना है अगर कुंदन सा तो
तेज़ आग में तपना होगा
गर सारे सपने करने पूरे
तो नींद से अब जगना होगा …

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

स्वर्ग, नर्क ये सब यही है
पाना है तो मरना होगा
गर पानी है रात नींद चैन की
तो दिन भर अब थकना होगा..

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

रात घनी है , कही प्रभा नहीं है
ख़ुद दीपक सा जलना होगा
पाँव में छालें , कोई पास नहीं है
अब घुटनो से ही बढ़ना होगा

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

Uncategorized

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अपने ज्ञान के प्रकाश से छात्रों के जीवन को प्रज्वलित कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने वाले सभी शिक्षकों का कोटि-कोटि नमन।🙏

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
🙏💐💐💐🙏
वह प्रत्येक व्यक्ति जिससे मुझे कुछ सीखने को मिलता है, वह सभी गुरु होते हैं ऐसे सभी गुरुओं को मेरा सादर नमन 🙏